मौसम और जलवायु question answer

मौसम किसे कहते हैं?

किसी स्थान पर क्षण प्रति क्षण बदलने वाली वायुमंडल की दशाओं को मौसम कहते हैं।

जलवायु किसे कहते हैं?

किसी स्थान की मौसम की दीर्घकालीन वायु दशा को जलवायु कहते हैं।

जलवायु और मौसम में अंतर |  मौसम और जलवायु में तीन अंतर स्पष्ट कीजिए

मौसम

  1. मौसम आई स्थाई वायुमंडलीय दशा है।
  2. मौसम परिवर्तन शील होता है।
  3. मौसम का क्षेत्र सीमित होता है।

जलवायु

  1. जलवायु एक लंबे समय तक का मौसम होता है।
  2. जलवायु का परिवर्तन अत्यंत मंद गति से दीर्घकाल में होता है।
  3. जलवायु का क्षेत्र व्यापक होता है।


जलवायु को प्रभावित करने वाले कारकों का उल्लेख कीजिए

  1. अक्षांश
  2. समुद्र सतह से ऊंचाई
  3. पर्वतों के दिशा
  4. समुद्री प्रभाव
  5. पर्वतों की दिशा

1. अक्षांश— धरातल पर तापमान वितरण अक्षांश के अनुसार होता है विश्वत रेखा पर सूर्य की किरणें लंबवत पड़ती है अतः इन क्षेत्रों में तापमान अधिक रहता है। तथा ध्रुव की ओर किरणें तिरछी होती है अतः किरणों की धरातल तक पहुंचने के लिए वायुमंडल के अधिक भाग को पार करना पड़ता है।

2. समुद्र सतह से ऊंचाई— किसी स्थान की समुद्र तल से ऊंचाई जलवायु को प्रभावित करती है धरातल से अधिक ऊंचे भाग तापमान और वर्षा को प्रभावित करते हैं। समुद्र तल से ऊंचाई के साथ-साथ तापमान घटता जाता है तथा वायु हल्की होती जाती है अतः जो स्थान समुद्र तल से जितना ऊंचा होगा वह उतना ही ठंडा होगा।

3. पर्वतों के दिशा— पर्वतों की दिशा का हवाओं पर प्रभाव पड़ता है, हवाएं तापमान को प्रभावित करती हैं इस प्रकार पर्वतों की दिशा तापमान को प्रभावित कर जलवायु को प्रभावित करती है।

4. समुद्री प्रभाव— समुद्रों की निकटता और दूरी जलवायु को प्रभावित करती है जो स्थान समुद्रों के निकट होते हैं उनकी जलवायु सम रहती है, भक्त जो स्थान दूर होते हैं वहां तापमान विषम पाए जाते हैं सागरीय धाराएं भी निकटवर्ती स्थानीय भागों को प्रभावित करती है।

5. पर्वतों की दिशा— पवनों की दिशा जलवायु को प्रभावित करती है ठंडे स्थानों की ओर से आने वाली हवाएं ठंडी होती है और तापमान को घटा देती है और उसमें प्रदेशों से आने वाली हवाएं उसमें होती हैं जो तापमान को बढ़ा देती है। इस प्रकार हवाएं जलवायु को प्रभावित करती है|

इन्हें भी पढ़ें:-

Comments

Post a Comment

आप जिस उद्देश्य से यहाँ आए हैं उसे पूरा करने के लिए मैंने मेरी ओर से पूरी कोशिश की है, सुझाव या सिकायत के लिए Comment करें, - Nikita Sharma