आधुनिक नगरों की विशेषताएं
1. आधुनिक नगर विस्तृत क्षेत्र में फायदा होता है यहां बड़ी-बड़ी सड़कें चौड़ी गलियां तथा बाजार होते हैं।
2. यह नगर ज्यामितीय आकार के अनुरूप बसे होते हैं।
3. बिजली पानी आधुनिक परिवहन साधनों से युक्त होते हैं।
4. यहां विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, बीमा, बैंकिंग, पुस्तकालय, साहित्य, व्यापार, खेल के मैदान उद्यान आदि की सुविधा रहती है।
5. खाद्यान्नों की सुविधा रहती है शीत भंडारों में खाद्य पदार्थ और अन्य दवाइयां सुरक्षित रखी जाती हैं।
ग्रामीण बस्तियों की व्यवस्थाएं
1. यहां के निवासी प्राथमिक व्यवसाय में संलग्न रहते हैं।
2. प्रमुख व्यवसाय कृषि है इसलिए ग्रामीण आदिवासियों का वितरण नदियों के उपजाऊ मैदानों में अधिक मिलता है।
3. ग्रामीण आदिवासियों में मकान या घर स्थानीय सामग्रियों से निर्मित होते हैं।
4. इनमें मकान के दो भाग होते हैं एक परिवार के सदस्यों के रहने के लिए और दूसरा भाग पशुओं के लिए।
5. गांव में मकान सुनियोजित ढंग से नहीं बनाए जाते बल्कि भूमि की उपलब्धता एवं सुविधा अनुसार मकान बना लिए जाते हैं।
6. ग्रामीण अधिवास के लोगों में अधिक सहकारिता एवं सहयोग की भावना होती है।
ग्रामीण अधिवास या बस्तियों के प्रकार
ग्रामीण अधिवास या बस्तियों के चार प्रकार होते हैं।
1. सघन बस्ती
2. संयुक्त बस्ती
3. अपखंडित बस्ती
4. प्रकीर्ण अथवा बिखरी हुई बस्ती
1. सघन बस्ती- इस बस्ती में मकान पास पास एवं आपस में जुड़े होते हैं। गलियां सक्रिय होती है इस बस्ती की रचना सुरक्षा, पर्याप्त उपजाऊ भूमि, भूमिगत जल का अभाव आदि कारणों से होता है।
2. संयुक्त बस्ती- इसके अंतर्गत ऐसी ग्रामीण बस्तियां आती है, जिनमें एक मुख्य गांव होता है। और उसके निकट उनके पूर्वे बने होते हैं मुख्य बस्ती से अलग एक या एक से अधिक पूर्वे या टोला के स्थापित होने का कारण मुख्य बस्ती का ज्यादा बड़ा आकार सघन बसाओ एवं स्थान का अभाव होता है।
3. अपखंडित बस्ती- अपखंडित बस्तियों में मकान एक दूसरे से अलग अलग कुछ दूरियों पर बने होते हैं, लेकिन सभी घर मिलाकर एक बस्ती का निर्माण करते हैं। कहीं-कहीं दो या तीन मकान के पूर्वे पाए जाते हैं, इन सब को मिलाकर एक बस्ती बनती है।
4. प्रकीर्ण अथवा बिखरी हुई बस्ती- इन्हें एकाकी बस्ती भी कहते हैं इस प्रकार की बस्ती में घर दूर-दूर बने होते हैं और इन के माध्य मैं कृषि क्षेत्र होता है इन बस्तियों का निर्माण बाढ़ के भय, उपजाऊ भूमि, सुरक्षा की सुलभता आदि के कारण होता है।
Comments
Post a Comment
Share your Experience with us, So that we can know our Weakness. Google