भूगोल के अध्ययन का महत्व

भूगोल के अध्ययन का महत्व निम्नलिखित है

तो आज हम समझेंगे की भूगोल का अध्ययन करने से हमें किन-किन महत्वपूर्ण बातों का ज्ञान होता है और हमें भूगोल क्यों पढ़ना आवश्यक है।

1. मानव जिज्ञासा की तुष्टि— मानव का स्वाभाविक गुण जिज्ञासा है जिसकी पुष्टि हेतु समस्त ज्ञान एवं विज्ञान का सृजन हुआ है भूगोल आसपास के पर्यावरण को लेकर विश्व की संपूर्ण भाग की जानकारी देकर मानव जिज्ञासा की तुष्टि करता है।


2. संसाधनों का नियोजन— भूतल में पाए जाने वाले खनिज, वन, मिट्टी पशु-पक्षी मानव इत्यादि को संसाधन कहते हैं। साधनों का किसी देश में पाया जाना और उसका उचित नियोजन विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।


3. अंतरराष्ट्रीय संबंधों के विकास में सहायक— तेज गति वाले परिवहन साधनों ने पृथ्वी की दूरियों को महत्वहीन कर दिया है। तथा विज्ञान की प्रगति में देश की निर्भरता में अत्यधिक वृद्धि करती है भूगोल प्रत्येक राष्ट्र की इस निर्भरता को उजागर करता है।


4. क्षेत्रीय विकास में सहायक— किसी भी क्षेत्र का विकास बिना वहां के भौगोलिक साधनों एवं माननीय संसाधनों का अध्ययन संभव नहीं है जैसे क्षेत्र के विकास हेतु परिवहन साधनों का विकास अधिक है।


5. देश की सुरक्षा में सहायक—‌ मानव इतिहास यह बतलाता है कि मानवीय प्रवृत्ति उसे युद्ध में धकेलती रही है। अब युद्ध में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से भाग लेता है युद्ध की अवधि में यह आवश्यक हो जाता है कि युद्ध में देश अपने तथा शत्रुओं‌ के देश की हर क्षेत्र से अवगत हो।



भूगोल के अध्ययन का उद्देश्य

  1.  भूगोल के अध्ययन का उद्देश्य मानव के पृथ्वी संबंधी ज्ञान में वृद्धि करना है।
  2.  भूगोल पृथ्वी के धरातल का अध्ययन मानव के निवास के रूप में करता है।
  3.  संसार के विभिन्न प्राकृतिक प्रदेशों के अध्ययन से उनके संसाधनों का मानव के लिए अधिकतम करना है।
  4.  मनुष्य को इस प्रकार प्रशिक्षित किया जाए कि जिससे वह प्रकृति व सांस्कृतिक रूप में उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग कर समाज व राष्ट्र का विकास करें।
  5.  भूगोल के अध्ययन का उद्देश्य पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण का अध्ययन मानव जीवन के संदर्भ में करना है।

इन्हे भी पढ़ें:-

Comments

Post a Comment

Hello, दोस्तों Nayadost पर आप सभी का स्वागत है, मेरा नाम किशोर है, और मैं एक Private Teacher हूं। इस website को शौक पूरा करने व समाज सेवक के रूप में सुरु किया था, जिससे जरूरतमंद लोगों को उनके प्रश्नों के अनुसार उत्तर मिल सके, क्योंकि मुझे लोगों को समझाना और समाज सेवा करना अच्छा लगता है।