आज के जीवन में संप्रेषण के बिना कोई भी बड़ा व्यवसाय संचालित करना बहुत कठिन है। किसी व्यवसाय की सफलता इस बात पर निर्भर नहीं है कि वहां संप्रेषण की व्यवस्था है या नहीं है। व्यवसाय की सफलता के लिए प्रभावी संप्रेषण आवश्यक है।
संप्रेषण की विशेषताएं | Sampreshan ki Visheshataen
1. स्पष्टता- संदेश अपने उद्देश्य में तभी सफल होगा जब वह स्पष्ट व पूर्ण हो। संदेश साधारण बोलचाल की भाषा में लिखा जाना चाहिए जहां तक हो सके इसमें अलंकारों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसी के साथ संदेश संक्षिप्त एवं स्पष्ट होना चाहिए ताकि संदेश प्राप्तकर्ता को आसानी से समझ आ सके क्योंकि संदेश बहुत बड़ा होगा और संदेश प्राप्तकर्ता को समझ में नहीं आएगा तो संप्रेषण कभी सफल नहीं हो सकेगा।
2. समयनुकूल- समय बहुत बलवान होता है और समय सदैव परिवर्तनशील रहता है। सूचनाएं अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग अर्थ हो सकती है। अतः समय एवं परिस्थितियों के अनुसार सूचना प्रेषित की जानी चाहिए। जहां सूचना प्रेषित की जा रही है उस स्थान के अनुकूल व्यक्ति के लिए सूचना प्रेषित की जानी चाहिए। इसी प्रकार सूचना प्रेषित करने व उसे प्राप्त करने का विशेष समय होता है अतः समय के अनुकूल सूचना का प्रेषण होना चाहिए।
3. निरंतरता- संप्रेषण प्रणाली तभी सफल हो सकती है जब संप्रेषण प्रभाव पूर्वक निरंतर किया जा जाए। एक बार आदान प्रदान करने मात्र से या अधिक प्रभावी नहीं रह पाएगा। इसी कारण से किसी भी वस्तु का विज्ञापन लगातार दिखाया जाता है ताकि लोग उसे खरीदने पर मजबूर हो जाए।
4. पर्याप्तता- संदेश हमेशा पूर्ण एवं पर्याप्त होना चाहिए। अतः संदेश में वस्तु का नाम मात्रा व अन्य विशेषताओं सहित संपूर्ण जानकारी होना चाहिए।
5. प्रतिपुष्टि या प्रत्युत्तर- संदेश या प्रसारण में प्रतियोगिता अधिक महत्वपूर्ण है इसके अंतर्गत संदेश भेजने वाले को संदेश भेजते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि संदेश सही व्यक्ति के पास सही समय में पहुंच सके। और उसका प्रत्युत्तर अवश्य मिले। यह प्रतियोगिता कुछ भी हो सकता है, प्रत्युत्तर ही प्रतिपुष्टि कहलाती है।
6. उचित माध्यम- संप्रेषण के अनेक विधियां व माध्यम होते हैं उनमें से उचित माध्यम का चुनाव करना चाहिए। वर्तमान समय में तीव्र गति वाले संप्रेषण विकसित हो गए हैं। अतः संदेश के महत्व व परिस्थितियों के अनुकूल माध्यम का चुनाव करना चाहिए। प्रमुख माध्यम में पत्र, तार, फैक्स, टेलीफोन, इंटरनेट, वायरलेस आदि हैं।
इन्हें भी पढ़ें;
Very nice aap bahut Achcha kar rahe hain aur aapke Jaise Mahan log bahut kam Milte Hain बहुत-बहुत dhanyvad aapka बहुत-बहुत dhanyvad Bhagwan aapki manokamna Puri Karen aur aise hi guide karte rahenge aur Shiksha pradan karte hain please
ReplyDeleteThankyou ❤️❤️❤️ have a Good Day
DeleteThanks
ReplyDelete