महमूद गजनवी के आक्रमण से भारत पर प्रभाव

महमूद गजनवी के आक्रमण का भारत में कोई बाहुत बड़ा प्रभाव नहीं हुआ क्योंकि उसका उद्देश्य भारत पर शासन करने का नहीं था वह भारत से धन संपत्ति लूटने के उद्देश्य से आया और इस कार्य में उसे पूरी सफलता मिली।


महमूद के आक्रमण से भारत पर निम्न प्रभाव हुए- 


1. सैनिक दुर्बलता का ज्ञान- अनेक बार भारतीय प्रदेशों को पराजित करके उसने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय राजा कमजोर है इससे देश की शक्ति को आघात पहुंचा और सैनिक कमज़ोरियों का विदेशियों को ज्ञान हो गया जिससे भारत पर अन्य विदेशी आक्रमण होने का भय उत्पन्न हुआ।


2. पंजाब का भारत से संबंध विच्छेद- पंजाब को अपने साम्राज्य में मिलाकर महमूद गजनवी ने भारत के पश्चिमी द्वार खोल दिए और भारत की सीमा असुरक्षित हो गई।


3. धन संपत्ति का विदेश में पहुंचना- महमूद भारत से बहुत सारे धन-संपत्ति अपने साथ ले गया। भारत की आर्थिक स्थिति इससे बहुत कमजोर हो चुकी थी।


4. भारतीय कला को हानि- महमूद गजनवी ने अपने मंदिरों मूर्तियों व भवनों को नष्ट कर डाला। इससे भारतीय कला को बहुत बड़ी हानि पहुंची इतना ही नहीं, वह उत्तम कलाकृतियों को अपने साथ गजनी भी ले गया।


5. भविष्य के आक्रमणकारियों का मार्गदर्शन- महमूद के आक्रमणों ने भविष्य के आक्रमणकारियों का मार्ग निर्देशन किया। मोहम्मद गौरी के 12 वीं शताब्दी के आक्रमण महमूद के आक्रमणों के निर्देशित मार्ग पर ही हुए।


6. धार्मिक भावनाओं को ठेस- महमूद के द्वारा होने वाले आक्रमणों ने भारतीय लोगों की धार्मिक भावना को बहुत आघात पहुंचाया।


इन्हे भी पढ़ें :- महमूद गजनवी कौन था 

Comments