विज्ञान के चमत्कार । विज्ञान के चमत्कार पर निबंध

प्रस्तावना:- “आज हम विज्ञान के इस युग में रह रहे हैं जहां पर विज्ञान के बिना मानव के अस्तित्व की कामना भी नहीं कर सकते हैं।”

सचमुच आज का युग विज्ञान का युग है इस विज्ञान के युग में हम हर दिन नए नए अविष्कार देखते आ रहे हैं। आज विज्ञान ने मनुष्य की काया पलट कर रख दी है। विज्ञान के बढ़ते चरण ने हमारे जीवन को बदल कर रख दिया है, सुबह उठने से लेकर रात्रि में सोने तक हम विज्ञान द्वारा बनाए गए वस्तुओं से आनंद प्राप्त कर रहे हैं। आजकल जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान का बोलबाला है। जैसे शिक्षा के क्षेत्र में कई नए यंत्रों का आविष्कार किया गया है जैसे- रेडियो, टेलीविजन, चलचित्र, मोबाइल आदि ने हमारे जीवन में परिवर्तन ला दिया है।

विज्ञान का अर्थ और आशय:- विज्ञान शब्द वि+ज्ञान इन दोनों शब्दों से मिलकर बना है, जिसका आशय ज्ञान प्राप्त करना है। वास्तव में, देखा जाए तो विज्ञान शब्द का आशय प्राकृतिक घटनाओं का अध्ययन करना और उनमें आपसी संबंध ज्ञात करना ही विज्ञान है। विज्ञान मनुष्य जीवन के हर क्षेत्र में चाहे वह धर्म, कला, राजनीति या कोई भी क्षेत्र हो विज्ञान ने हर क्षेत्र में तरक्की की है विज्ञान ने प्रकृति पर अधिकार स्थापित किया है। विज्ञान के कारण मानव जीवन को असीमित शक्ति प्राप्त हुई है।

मनोरंजन के क्षेत्र में:- मनोरंजन की आधुनिक वस्तुएं विज्ञान की ही देन है जैसे सिनेमा, टेलीविजन, टेप रिकॉर्डर, रेडियो आदि के माध्यम से हम मनोरंजन करने वाली वस्तुएं देख और सुन सकते हैं। इस प्रकार विज्ञान ने मनोरंजन के क्षेत्र में क्रांति परिवर्तन ला दिया है।

चिकित्सा के क्षेत्र में:- विज्ञान के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी चमत्कार भी अद्भुत और अविश्वसनीय हैं। क्योंकि विज्ञान के कारण ही एक्स-रे, अनुवीक्षण यंत्र, विभिन्न इंजेक्शन, औषधियां, बनावट, दिल, फेफड़ा, गुर्दे एवं अन्य कई प्रकार के बीमारी अथवा मृत्यु पर विजय प्राप्त कर ली है। इस प्रकार विज्ञान चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, और विज्ञान के कारण ही हम आज स्वास्थ्य और सुंदर शरीर के मालिक हैं।

कृषि के क्षेत्र में:- विज्ञान ने कृषि के क्षेत्र में भी क्रांति ला दी है, जैसे हल जोतने के लिए ट्रैक्टर और पानी के सिंचाई के लिए पंप और फसल काटने और साफ करने के लिए मशीन आदि का आविष्कार कर दिया जिससे कृषक के बीज उत्पादन प्रक्रिया में 2 गुना लाभ मिल रहा है। उद्योग के क्षेत्र में भी विज्ञान ने क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिया है नई नई मशीनों का आविष्कार करने से श्रमिकों को सुविधा मिल रही है। मशीनों के कारण फसल उत्पादन क्षमता में तेजी से वृद्धि हुई है।

आवागमन के साधन:- आदिकाल में जिस क्षेत्र में यात्रा करने के लिए महीनों लगते थे आज लोग वहीं कुछ ही मिनटों में वहां घूम फिर करके आ जाते हैं, आज विज्ञान के कारण संसार की दूरी कम हो गई है। आवागमन के साधन ने इस दूरी को समेट कर रख दिया है। जैसे- कार, मोटरसाइकिल, रेलगाड़ी और हवाई जहाज के कारण आज व्यक्ति एक दिन में हजारों किलोमीटर दूरी की सैर कर सकता। भारत में बैठा व्यक्ति लंदन में बैठे अपने किसी दोस्त से मोबाइल, टेलीफोन आदि से बात कर सकता। पहले जिस चंद्रमा को मानव देवता समझकर पूजते थे आज उसी चांद की धरती को मानव ने अपने कोमल पैरों से रौंद डाला है और अब तो उसके कदम अन्य ग्रहों की ओर बढ़ने लगे हैं।

उपसंहार:- आज विज्ञान की सबसे बड़ी उपयोगी चमत्कारों में बिजली के पंखे, प्रेशर कुकर, गैस, हिटर, मिक्सी, बिजली की प्रेस, कपड़ा धोने की मशीन (जिसको हम वाशिंग मशीन कहते हैं) इस प्रकार की कई सारे उपकरण हैं जो विज्ञान की देन है, विज्ञान के इन उपकरणों ने हमारे जीवन को आसान और सुखमय बना दिया है। इसी विज्ञान के कारण आज हम रात में भी दिन जैसी रोशनी में रहते हैं, एक स्थान से दूसरे स्थान में मिनट में पहुंच जाते हैं, कम मेहनत में बीज बोकर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं, यदि किसी को कुछ भी संदेश भेजना हो तो तुरंत ही भेज रहे हैं। यह सब मानव जीवन में विज्ञान के ही चमत्कार हैं।


Comments