भारत में कितनी ऋतु होती है

मुख्य रूप से भारत में चार ऋतु के नाम इस प्रकार से हैं

  1. शीत ऋतु (Sheet Ritu)
  2. ग्रीष्म ऋतु (Grishm Ritu)
  3. वर्षा ऋतु (Varsha Ritu)
  4. शरद ऋतु (Sharad Ritu)

इन ऋतुओं को हम दो भागों में बांट सकते हैं जैसे

क) शीतकालीन उत्तरी-पूर्वी शुष्क मानसून का समय

1. शीत ऋतु- शीत ऋतु का समय 15 दिसंबर से 15 मार्च तक का होता है, और इस समय में सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में रहता है जिसके कारण भारत में शीत ऋतु होती है। और इस ऋतु में हवाएं स्थल से समुद्र की ओर चलने लगती है, जिसके कारण यह हवाएं अत्यंत ठंडी होती है। इन हवाओं की दिशा उत्तर से पूर्व की ओर होती है।

2. शुष्क ग्रीष्म ऋतु- ग्रीष्म ऋतु का समय 15 मार्च से 15 जून तक का होता है और इस समय में सूर्य उत्तरी गोलार्ध में होता है जिससे भारत में अत्यधिक गर्मी के साथ-साथ शुष्क हवाएं चलती है।


ख) ग्रीष्मकालीन दक्षिणी पश्चिमी आर्द्रमानसून का समय

1. वर्षा ऋतु- इसके नाम से ही पता चल रहा है वर्षा ऋतु अर्थात बारिश का मौसम वर्षा ऋतु का समय 15 जून से 15 सितंबर तक का होता है, इस ऋतु में भारत के अधिकांश भागों में वर्षा होती है।

2. शरद ऋतु- शरद ऋतु का समय 15 सितंबर से 15 दिसंबर तक का होता है, और इस ऋतु में हवाएं दक्षिण से पश्चिम की ओर चलने लगती हैं, यह हवाएं सागर से स्थल की ओर चलती है और इन हवाओं से वर्षा नहीं होती है, सागर से स्थल की ओर चलने के कारण यह हवाएं अत्यंत ठंडी होती है। इस ऋतु में आपने देखा होगा कि पेड़ों के पत्ते झड़ने लगते हैं, जिसके कारण इसे पतझड़ भी कहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें_


Comments