Class 12 History Chapter 5 question Answer CG Board in Hindi | समकालीन इतिहास

समकालीन इतिहास का अर्थ और परिभाषा लिखिए

समकालीन इतिहास का शाब्दिक अर्थ है, उसी समय में होना जब लेखक इतिहास लिख रहा हो, उस समय जो कुछ घटनाएं घट रही है, वही समकालीन इतिहास है।

उस घटनाओं का लेखा-जोखा समकालीन इतिहास है जिन्हें इतिहासकार ने स्वयं भोगा या देखा है।

आधुनिक इतिहास का अर्थ लिखिए?

मानव के विकास का वह युग जो साधारणतः 15वीं से 17वीं सतावदी के मध्य से आरंभ होकर 19वीं शताब्दी तक चलता रहा उसे आधुनिक इतिहास कहते हैं, इस काल में मानव के भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि हुई तथा प्रजातंतत्रीय भावनाओं का जोर बढ़ने लगा।

आधुनिक इतिहास और समकालीन इतिहास में अंतर लिखिए?

आधुनिक इतिहास और समकालीन इतिहास में अंतर इस प्रकार से है_

आधुनिक इतिहास समकालीन इतिहास
1 .इसका उदय काल 15वीं शताब्दी से माना गया है। 1. इसका उदय काल 1840 ई. माना गया है।
2. इस काल में साम्राज्यवादी भावना का प्रसार हुआ। 2. इस काल में साम्राज्यवादी भावना का अंत होने लगा है।
3. इस काल में लोकतंत्रिय विचारधारा का जन्म हुआ। 3. इस काल में वयस्क मताधिकार का आरंभ हुआ।
4. ऐतिहासिक चरित्रों के प्रत्यक्ष संबंध नहीं होता है। 4. पत्रों से निकटतम संबंध होता है।
5. इस काल में राष्ट्रीयता की विचारधारा का विकास हुआ। 5. इस काल में अंतरराष्ट्रीय विचारधारा का विकास हुआ।


पुनर्जागरण का क्या अर्थ है

पुनर्जागरण अंग्रेजी भाषा के रिनेसां शब्द का हिंदी रूपांतरण पुनर्जागरण है, रिनेंसां फ्रांसीसी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है कि "फिर से जागना"।

कोपरनिकस ने कौन सा सिद्धांत प्रतिपादित किया?

कोपरनिकस ने यह सिद्धांत प्रतिपादित किया की पृथ्वी एक उपग्रह है और वह सूर्य के चारों ओर घूमती है इससे ऋतुएं एवं दिन-रात बनते हैं।

फ्रांसीसी बेकन कौन था?

फ्रांसीसी  बेकन का जन्म 1561ई. में लंदन (इंग्लैंड) में हुआ था इसे आधुनिक विज्ञान का पिता कहा जाता हैं, इसने प्रकृति एवं भौतिक विज्ञान के अध्ययन में ज्यादा जोर दिया इसकी मृत्यु 1624 ई. मे हुवी।

विलियम हार्ते ने क्या प्रमाणित किया?

विलियन हार्ते ने यह प्रमाणित किया कि मानव  शरिर में रक्त प्रवाह होता रहता है।

गैलीलियो कौन था उसके दो अविष्कारों को बताइए?

गैलीलियो विश्व का महानतम वैज्ञानिक  था, जिसका जन्म इटली में हुआ था इसके दो मुख्य आविष्कार निम्न है-

1. पेंडुलम गाड़ियों का आविष्कार

2. दूरबीन का आविष्कार।

आधुनिक युग की प्रमुख विशेषताएं लिखिए

आधुनिक युग की विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

1. राष्ट्रीय चेतना का उदय— राष्ट्रीय चेतना के उदय आधुनिक युग का एक महत्वपूर्ण लक्षण राष्ट्रीय चेतना में तीन बातें नीत होते हैं

  1. राष्ट्रीय समूह की विदेशी अधिकार से मुक्ति
  2. अपने शासन तथा कानूनों की स्थापना और रक्षा करें आधुनिक युग में उसी चेतना का उदय हुआ।
  3. अपने शासन तथा कानूनों की स्थापना और  रक्षा करना,  आधुनिक युग में इसी चेतना का  उदय हुआ।

2.समानती व्यवस्था का पालन तथा निरंकुश राजतत्रं का उदय— आधुनिक युग की एक महत्वपूर्ण लक्षण या विशेषता यह थी कि इसमें सामान्त्री व्यवस्था का पालन हुआ और निरंकुश राजतंत्र की स्थापना हुई।

3. मध्यम वर्ग का उदय— पश्चिमी यूरोप में संगठित राष्ट्रीय राज्यों के निर्माण में मध्यम वर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

4. पुनर्जागरण— 15 वीं शताब्दी में यूरोप में एक बौद्धिक आंदोलन हुआ उसे पुनर्जागरण कहते हैं उस आंदोलन में पश्चिमी यूरोप की बुद्धि और आत्मा को  झकझोड़ दिया इस काल में प्रतिभाशालि कवि, लेखक, चित्रकार तथा शिल्पकार पैदा हुए, इस समय इटली इस आंदोलन का केंद्र था।

5. रोमन कैथोलिक चर्च शक्ति और प्रतिष्ठा में गिरावट— 15 वीं शताब्दी में अन्त तक रोमन कैथोलिक चर्च पर प्रतिष्ठा गिर चुकी थी और अनेक बुद्धिजीवी ईसाई धर्म की  नैतिकता से उदासीन होने लगे थे।

6. युग परिवर्तनकारी अविष्कार— मध्य युग के अंत में कुछ ऐसे अविष्कार हो चुके थे जिनमें आधुनिक युग के अगमन में महत्वपूर्ण सहायता दी थे अविष्कार विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं बारुद, आग्नेयअस्त्र, कुतुबनुमा तथा छापी की मशीन आदि।

इन्हें भी पढ़ें:-

Comments