गौतम बुद्ध का जीवन परिचय

अगर हम बात करें बौद्ध धर्म की तो Exam में हमेशा ये सवाल पूछा जाता है कि बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे? तो महात्मा गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। महात्मा गौतम बुद्ध का जन्म शाक्य कुल में हुआ था। इसलिए लोग उन्हें शाक्य मुनि के नाम से भी जानते हैं। उनके पिता का नाम शुद्धोधन था। जो शाक्य गणराज्य के प्रधान थे।

यह गणराज्य उत्तरी पूर्वी सीमा पर हिमालय के किनारे स्थित था। इस गणराज्य की राजधानी कपिलवस्तु थी। गौतम बुद्ध का नाम बाल्यावस्था में सिद्धार्थ था। गृहस्थ जीवन को त्याग कर कठोर साधना के बाद बोधगया (बिहार) में बोधी पेड़ के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई तब से वे महात्मा बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए।

बौद्ध सूत्रों के अनुसार महात्मा बुद्ध का जन्म 566-67 ई. पू. में लुम्बिनी वन में वैशाख मास की पूर्णिमा को हुआ था। गौतम बुद्ध के जन्म के एक हफ्ते बाद उनकी मांता का देहांत हो गया। बुद्ध का लालन-पालन उनकी मौसी प्रजावती गौतमी ने किया था। बचपन से ही गौतम बुद्ध विचारवान, करुणावान एवं एकांतप्रिय था।

उनके जन्म के बारे में किसी ज्योतिषी ने यह घोषणा की थी कि यह बालक आगे चलकर सम्राट बनेगा या फिर सन्यासी। उनके पिता ने 16 वर्ष की आयु में उनका विवाह राजकुमारी यशोधरा से कर दिया। विवाह के कुछ वर्षों बाद उनका एक पुत्र हुआ जिनका नाम राहुल था। इसके बाद गौतम बुद्ध का मन सांसारिक जीवन में नहीं लगा और वह एक दिन संपूर्ण राज्य वैभव को त्याग कर ज्ञान की खोज में निकल पड़े।

उनके जीवन की इस घटना को बौद्ध धर्म एवं साहित्य में ‘महाभिनिष्क्रमण’ के नाम से जाना जाता है। गौतम ने जिस समय सन्यास धारण किया उस समय उनकी आयु लगभग 29 वर्ष थी। ज्ञान की प्राप्ति के बाद उन्होंने एक नए धर्म का प्रचार किया जिसका नाम बौद्ध धर्म था। बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार करते हुए लगभग 80 वर्ष की आयु में 483 ई. पू. कुशीनगर में बुद्ध को निर्वाण प्राप्त हुआ।

इन्हें भी  पढ़ें:-

गौतम बुद्ध के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न जो कि आपको comment में देना है:-

  1. गौतम बुद्ध का वास्तविक नाम क्या था?
  2. भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहां हुई थी?
  3. गौतम बुद्ध का मृत्यु कब हुआ था?
उत्तर:- #Comment करें_ इसका उत्तर ऊपर  मिल जाएगा, खोज सको तो खोज लो।

Comments

Post a Comment