समाज और समुदाय में अंतर स्पष्ट कीजिए | Explain the difference between society and community
समाज और समुदाय में अंतर इस प्रकार से हैं_
समाज | Society
1. समाज व्यक्तियों के सामाजिक संबंधों का समूह है।
2. समाज अमूर्त है।
3. समाज के निर्माण में एक निश्चित भू-भाग की आवश्यकता नहीं होती।
4. समाज के लिए सामुदायिक भावना का होना आवश्यक नहीं है।
5. समाज में हितों और स्वार्थों की समानता और शक नहीं है।
6. एक समाज में कई समुदाय हो सकते हैं।
7. समाज का कोई नाम नहीं होता।
8. समाज में सहयोगी तथा असहयोगी सामाजिक संबंध समान रूप से पाए जाते हैं।
9. समाज में अनेक संस्कृतियों पाई जाती हैं।
10. समाज का क्षेत्र विस्तृत होता है।
11. समाज में व्यक्ति तथा समूह दोनों का अस्तित्व महत्वपूर्ण होता है।
12. समाज सर्वभौमिक होता है।
समुदाय | Community
1. समुदाय व्यक्तियों का समूह है।
2. समुदाय मूर्त होते हैं।
3. समुदाय के लिए एक निश्चित भू-भाग की आवश्यकता होती है।
4. सामुदायिक भावना आवश्यक है।
5. समुदाय में हितों और स्वार्थों की समान आवश्यकता होती है।
6. एक समुदाय में एक से अधिक समाज नहीं हो सकते।
7. समुदाय अपने विशिष्ट नाम के कारण पहचाना जाता है।
8. समुदाय में सहयोगी संबंधों को प्रमुखता प्राप्त होती है।
9. समुदाय का आधार एक विशेष संस्कृति पर होता है।
10. समुदाय का आकार और क्षेत्र सीमित होता है।
11. समुदाय में समूह का भाव ही प्रबल होता है।
12. समुदाय क्षेत्रीय होता है।
Comments
Post a Comment