समिति और समुदाय में अंतर स्पष्ट कीजिए
समिति
1. समिति का निर्माण कुछ विशेष उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाता है।
2. समिति अपेक्षाकृत एक छोटा संगठन है जिसके सदस्यों की संख्या अधिक होने से उद्देश्य पूर्ति में बाधा होती है।
3. समिति के सदस्यों के संबंध में औपचारिक अथवा स्वार्थ प्रधान होते हैं।
4. समिति का आवश्यकता अनुसार निर्माण किया जाता है।
5. समिति कुछ विशेष नियमों पर आधारित होती है और यह नियम अधिकतर लिखित होते हैं।
6. समिति अपेक्षाकृत अस्थाई हैं क्योंकि यह उद्देश्य पूर्ति के साथ ही समाप्त हो जाती है।
7. समिति के लिए किसी निश्चित भू-भाग की आवश्यकता नहीं होती।
8. समिति के सदस्यों में एक निश्चित संस्करण होता है जिसमें कुछ सदस्यों के अधिकार दूसरों की तुलना में सीमित होते हैं।
9. समिति में व्यक्ति केवल अपने हितों को प्रधानता देते हैं।
समुदाय
1. समुदाय में व्यक्ति की सभी प्रकार की आवश्यकताओं की पूर्ति होती है।
2. समुदाय का आकार बहुत विस्तृत हो सकता है।
3. समुदाय में हम की भावना का था घनिष्ठ संबंधों का महत्व सबसे अधिक है।
4. समुदाय का जन्म अपने आप हो जाता है।
5. समुदाय के संगठन के लिए किन्हीं विशेष प्रकार के नियमों की आवश्यकता नहीं होती बल्कि प्रथाओं का महत्व अधिक होता है।
6. समुदाय एक स्थाई समूह है इसकी विशेषताओं में बहुत कम परिवर्तन होता है।
7. समुदाय में स्थानीय क्षेत्र अथवा एक निश्चित भूभाग का होना अत्यधिक आवश्यक है।
8. एक समुदाय में सभी व्यक्तियों की स्थिति लगभग समान होती है।
9. समुदाय में सामान्य कल्याण की भावना को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है।
Comments
Post a Comment