भारत में जनसंख्या विस्फोट पर निबंध लिखिए

भारत में जनसंख्या विस्फोट पर निबंध

प्रस्तावना:-

जनसंख्या वृद्धि एक ऐसी समस्या है जो विश्व के सम्पूर्ण देशों को चुनौती देती है और इससे सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक संकट पैदा होते हैं। भारत ने 20वीं सदी में सबसे बड़े और भयानक संकट से गुजरा है हुआ है जनसंख्या विस्फोट। आज से दस वर्ष पूर्व मात्र 25 करोड़ जनसंख्या थी आज वह एक अब से अधिक हो गई है।

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि हमारे देश में प्रति मिनट कई नए बच्चे जन्म लेते हैं, इस तरह प्रतिवर्ष करोड़ों की वृद्धि होती है। बढ़ती हुई जनसंख्या भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा इसलिए है क्योंकि भारत के पास इतनी आबादी को खिलाने पिलाने और काम देने व रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं है, भारत की आबादी विश्व की कुल आबादी का 14% है जबकि विश्व की तुलना में भूमि का 2% भाग ही भूमि है इस भूमि में वृद्धि करने का कोई उपाय अपने पास नहीं है।

यह निबंध जनसंख्या वृद्धि की समस्या को विस्तार से समझने और इस पर समाधान करने का प्रयास करेगा।

jansankhya-vridhi-par-nibandh

जनसंख्या वृद्धि के कारण:-

1. मृत्यु दर में कमी:- चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार से मृत्यु दरें कम हो रही हैं। 

2. अंधविश्वास:- बच्चों के जन्म को भगवान की देन मानना बच्चे भगवान की देन से नहीं, अपने माता-पिता के कर्म से होते हैं उसे कुछ अंधविश्वासी भगवान की देन समझते हैं, जिससे जनसंख्या में वृद्धि हो रही है।

3. अशिक्षा:- कई जगहों पर लोग आज शिक्षा के कारण नियमित परिवार योजना का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे देश में जनसंख्या विस्फोट हो रहे हैं।

4. सामाजिक और सांस्कृतिक कारण:- कुछ स्थानों पर जाति, लिंग, और धर्म से संबंधित मान्यता के कारण लोग अधिक संख्या में संतानें पैदा करने के लिए प्रेरित होते हैं।

5. बाल विवाह:- बाल विवाह भी जनसंख्या वृद्धि का एक बहुत बड़ा कारण है बाल विवाह करने से पति पत्नी कम उम्र से ही बच्चा पैदा करना आरंभ कर देते हैं। कम उम्र होने के कारण उनमें बुद्धिमता की कमी होती है जिससे वह मन चाहे बच्चे पैदा कर देते हैं।


जनसंख्या वृद्धि के प्रभाव:-

1. संसाधनों की कमी:- बढ़ती जनसंख्या से खाद्य, ऊर्जा, और अन्य संसाधनों की मांग बढ़ जाती है, जिससे संसाधनों की कमी होती है।

2. रोजगार की कमी:- जनसंख्या में वृद्धि के कारण बेरोजगारी बढ़ती है, क्योंकि जनसंख्या अधिक होने से परिवार के हर सदस्य को रोजगार मिले यह संभव नहीं है।

3. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी:- बढ़ती जनसंख्या से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग बढ़ती है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण इसे पूरा करना मुश्किल होता है।


समाधान:-

1. परिवार योजना को प्रोत्साहन:- सरकार द्वारा परिवार योजना को प्रोत्साहन करने के लिए जनता को जागरूक कर सकती हैं।

2. शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं:- शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाई जानी चाहिए ताकि लोग ज्ञानपूर्ण और स्वस्थ रह सकें, साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शिक्षित किया जाना।

3. जागरूकता कार्यक्रम:- सामाजिक और सांस्कृतिक मान्यताओं को समझाने और बदलने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना।

4. सामाजिक उदारीकरण:- लोगों को जाति, लिंग, और धर्म से संबंधित मान्यताओं को बदलने के लिए समाज में उदारीकरण आवश्यक है।

5. गर्भ-निरोधक उपायों का ज्ञान देना।

6. बाल विवाह निरोधक कानून का कड़ाई से पालन करना।

7. शादी की उम्र कम से कम 25 से अधिक करना।


निष्कर्ष:-

जनसंख्या वृद्धि एक गंभीर समस्या है इससे समाज की अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव पड़ता है, इस समस्या का समाधान करने के लिए उचित कदम उठाना जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित कर उनका भविष्य उज्ज्वल बना सकें।

Comments