वन विनाश के कारण, रोकथाम के उपाय, वनों से लाभ

वनों के विनाश के कारण | भारत में वन विनाश के चार कारण लिखिए

भारत में वन विनाश के कारण निम्नलिखित हैं-
1. कृषि कार्य के लिए- देश में लगातार जनसंख्या वृद्धि होती जा रही है, इससे कृषि उत्पादन में भी वृद्घि की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। जहां पर जितनी अधिक जनसंख्या होगी वहां पर उतनी ही अधिक कृषि भूमि की आवश्यकता होगी। अतः खाद्य की पूर्ति के लिए वनों की कटाई कर उसे कृषि योग्य भूमि में परिवर्तित किया जा रहा है।

2. जलाऊ लकड़ी की प्राप्ति हेतु- जलाऊ लकड़ी की प्राप्ति हेतु वनों की कटाई करने में वनों की संख्या में कमी आती जा रही है। लोग कृषि से तो अनाज उत्पन्न कर लेंगे लेकिन उसे पकाने के लिए जलाऊ लकड़ी की भी आवश्यकता होती है, क्योंकि लोग उसे कच्चा तो नहीं खा सकते हैं तो इसके लिए खाना पकाने के लिए जलाऊ लकड़ी की आवश्यकता भी होती है इसकी पूर्ति के लिए लोग वनों को काटकर कर रहे हैं।

3. रेल मार्ग बनाने के लिए- रेल मार्गों का निर्माण ब्रिटिश काल से ही प्रारंभ हो गया था और उस समय दूर दूर तक के राजू को जोड़ने के लिए रेल मार्ग बनाए जाते थे और रास्ते में जो भी पेड़ आते थे उन्हें काटकर साफ कर दिया जाता था तथा वहां रेल मार्ग बनाए जाते थे। और ब्रिटिश काल से ही रेल मार्ग बनाते समय लकड़ी के स्लीपर बनाए जाते थे। और अब रेलवे बोर्ड ने लकड़ी के स्थान पर लोहों के स्लीपरों का प्रयोग करना शुरू कर दिया है जिससे वनों का विनाश कम हुआ है।

4. प्राकृतिक विनाश- वर्षा में बहुत अधिक बाढ़ होने से भूमि के कटाव से भी पौधों का विनाश होता है। वृक्षों में कीड़े आदि लगने से भी वनों का विनाश होता है। कभी-कभी वनों में आग लग जाने व फैलने के कारण भी वनों का विनाश होता है।

5. अनियमित चराई व्यवस्था- कई बार क्या होता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पशुओं के चराई के उत्तम व्यवस्था ना होने के कारण पशुओं को चराने के लिए जंगलों में ले जाते हैं, जिससे पशु छोटे - छोटे पौधों को खा देते हैं इस प्रकार की अनियंत्रित चढ़ाई के कारण भी वनों का विनाश होता है।

वन विनाश रोकने के उपाय | वन विनाश के रोकथाम


1. वनों की अंधाधुंध कटाई पर प्रतिबंध लगाया जाए।
2. कल कारखानों में लकड़ी के दुरुपयोग पर प्रतिबंध लगाना।
3. वनों के बाहर जहां पर भूमि खाली पड़ी है वहां अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना।
4. शीघ्र विकसित होने वाले वृक्षों का रोपण किया जाए।
5. खेतों में मेंड़ तथा खाली भूमि पर वृक्षारोपण आदि वन संरक्षण में सहयोग प्रदान करते हैं।
6. वनों में सुरक्षा उपाय अपनाना आवश्यक है ताकि आग लगने जैसी घटनाएं कम हो सके।
7. वनों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए।
8. जंगलों में चराई को रोकना।

वनों से हमें क्या लाभ होता है


1. वन वर्षों में सहायक होते हैं।
2. वनों से मिट्टी में ह्यूमस तत्वों की प्राप्ति होती है।
3. वन वायु की कठोरता को कम करते हैं।
4. वनों से मृदा अपरदन रुक जाती है जिससे बाढ़ कम आती है।
5. भगवानों में अनेक प्रकार के जीव जंतु शरण लेते हैं।
6. वनों से कृषि की पूरक वस्तुएं उपलब्ध होती है।
7. वन अच्छे पर्यटक स्थल होते हैं।
8. वन पर्यावरण को प्रदूषण से बचाते हैं।
9. वन दलदली तथा मरुस्थलीय प्रदेशों के विस्तार को रोकने में सहायक होते हैं।

Comments