अंत: पीढ़ी गतिशीलता और अंतर पीढ़ी गतिशीलता क्या है

अंत: पीढ़ी गतिशीलता और अंतर पीढ़ी गतिशीलता क्या है

यहां पर पीढ़ी को आधार मानकर गतिशीलता के दो प्रकारों का उल्लेख किया जा सकता है_

1. अंत: पीढ़ी गतिशीलता

2. अंतर पीढ़ी गतिशीलता

यहां पीढ़ी शब्द की कई सारी व्याख्या की गई है। कई बार हम व्यक्ति के संपूर्ण जीवन काल को पीढ़ी कहते हैं और उसकी संतान को विभिन्न पीढ़ियों द्वारा संबोधित करते हैं। उदाहरण के लिए मोतीलाल नेहरू की पीढ़ी, जवाहरलाल नेहरू की पीढ़ी है आदि।

और कई बार पीढ़ी शब्द का प्रयोग एक आयु समूह के लोगों के लिए भी किया जाता है उदाहरण के तौर पर हम कह सकते हैं कि नई पीढ़ी स्कूल जाने वाली पीढ़ी कॉलेज जाने वाली पीढ़ी वर्तमान पीढ़ी हमारी पीढ़ी युवा पीढ़ी पुरानी पीढ़ी है आदि।

इस प्रकार भारत की प्राचीन आश्रम व्यवस्था के अंतर्गत पीढ़ी का कार्यकाल 25 वर्ष माना गया है इस तरह से पीढ़ी शब्द की कोई स्पष्ट व्याख्या नहीं की गई है‌।


1. अंत: पीढ़ी गतिशीलता:- जब भी कोई व्यक्ति एक पीढ़ी में एक पद को त्याग कर दूसरे पद को ग्रहण करता है तो उसे हम अंत: पिढी गतिशीलता कहेंगे।

उदा.

1. उदाहरण के तौर पर 21 वर्ष की आयु का विद्यार्थी अपना अध्ययन समाप्त कर व्यवसाई बन जाता है या कोई नौकरी करता है तो यह अंत: पीढ़ी गतिशीलता कहलाएगी।

2. इसी प्रकार से कोई व्यक्ति चुनाव जीतकर विधायक और उसके बाद मुख्यमंत्री बनना भी अंत: पीढ़ी गतिशीलता कहलाती है।

 

2. अंतर पीढ़ी गतिशीलता:- अंतर पीढ़ी गतिशीलता का तात्पर्य है एक पीढ़ी में धारण किए गए पद को त्याग कर दूसरी पीढ़ी के पदों को ग्रहण करना ही अंतर पीढ़ी कहलाता है। अंतर पीढ़ी गतिशीलता प्राकृतिक एवं स्वाभाविक है। आश्रम व्यवस्था आश्रम पीढ़ी गतिशीलता का स्पष्ट उदाहरण है इसमें एक व्यक्ति ब्रम्हचर्य आश्रम गृहस्थ एक पद आश्रम और सन्यास आश्रम से गुजरता है। यह गतिशीलता व्यवस्थित सरल और जटिल मुक्त होती है।

उदाहरण:-

विवाह करके पुरुष पति व पिता का तथा स्त्री पत्नी व मां का पद ग्रहण करती है यह अंतर पीढ़ी कहलाता है।

Comments