जीवन में खेलों का महत्व पर निबंध

जीवन में खेलों का महत्व पर निबंध

मानव जीवन का प्रमुख उद्देश्य व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। सर्वांगीण विकास का अर्थ मनुष्य का शारीरिक, मानसिक, भावात्मक और नैतिक दृष्टि से पूरी तरह सामर्थ करना है। शारीरिक विकास हर मनुष्य की पहली आवश्यकता है इसलिए कहा गया है—

“A healthy mind is in a healthy body”

स्वास्थ्य शरीर के साथ मनोरंजन भी मनुष्य के लिए आवश्यक है। खेल एक ऐसी क्रिया है जिससे ना केवल शरीर का विकास होता है बल्कि इससे मनोरंजन भी प्राप्त होता है। यही कारण है कि आदिकाल से मानव समाज में खेलों का प्रचलन रहा है। आज से पचास हजार साल पहले प्राचीन गुफाओं में चित्र के रूप में या मूर्तियों के रूप में खेल खेलते  दिखाया गया है।

मनुष्य का प्राचीनतम खेल जानवरों का शिकार करना एवं मछली मारना था, इससे मनोरंजन के साथ ही भोजन की समस्या भी दूर हो जाती थी।

सभ्यता के विकास के साथ शारीरिक क्षमता को परखने के लिए कुश्ती, तीरंदाजी, घोड़ा दौड़ आदि खेल खेले जाते थे। आजकल लोगों को दो भागों में बांटा जा सकता है, घर के भीतर खेलने जाने वाले खेल, जैसे- ताश, कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस, लूडो, सांप सीढ़ी, Free Fire, PUBG आदि,

और दूसरा वह खेल जो मैदान में खेले जाते हैं जैसे- हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, बेसबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, भाला फेंक, गोला फेक आदि।

भारतीय खेलों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इन्हें बिना किसी खर्च के भी खेला जा सकता है जैसे कबड्डी खो-खो आदि प्रसिद्ध खेल हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि कबड्डी खो-खो को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेला जा रहा है। खेलों की महत्व पर अब सभी देशों की सरकारें ध्यान दे रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रति 4 वर्षों में ओलंपिक खेलों का आयोजन होता है।

आजकल खेलों को शिक्षा का अनिवार्य अंग मान लिया गया है और दूरदर्शन के बढ़ते हुए प्रभाव के कारण खेलों के प्रति बच्चों में रुझान विकसित हुआ है। आप कहीं भी निकल जाइए जहां भी खुली जगह मिलेगी बालक व बालिका क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी खेलते हुए नजर आएंगे। यह एक शुभ लक्षण भी है क्योंकि खेलों से शारीरिक विकास के साथ ही अन्य लाभ भी हैं जैसे स्वास्थ्य, मनोरंजन, समय का सदुपयोग व भाईचारे की भावना में वृद्धि मिलजुल कर काम करने की आदत और साहस वीरता सहनशीलता आदि कई नैतिक गुणों का विकास होता है।

खेलों के विकास के लिए भारत सरकार ने एक खेल मंत्रालय भी स्थापित किया है, यह खेल मंत्रालय क्षेत्रीय प्रदेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। हॉट साथी उत्तम खिलाड़ियों का चुनाव करके उन्हें प्रशिक्षित करने की व्यवस्था करता है और खेल की उत्तम सामग्री के निर्माण के लिए अनुदान व ऋण प्रदान कर प्रोत्साहित करता है।

Comments