बजट और कार्यक्रम में अंतर, स्थाई योजनाएं और एकल योजनाएं में अंतर
Skip to main content
बजट और कार्यक्रम में अंतर, स्थाई योजनाएं और एकल योजनाएं में अंतर
बजट और कार्यक्रम में अंतर
बजट
- बजट का समय प्रायः 1 वर्ष होता है।
- बजट में अधिक महत्व वित्त को दिया जाता है।
- बजट संस्था के समान उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु एक गुणात्मक सारणी है।
- बजट को प्रायः एक बड़ी योजना का वित्तीय आधार माना जाता है।
कार्यक्रम
- कार्यक्रम का समय उस समय तक होता है जबकि उद्देश्य प्राप्त ना हो जाए।
- कार्यक्रम में वित्त के साथ-साथ कार्यविधि को भी महत्व दिया जाता है।
- कार्यक्रम किसी विशिष्ट उद्देश्य की प्राप्ति हेतु क्रमबद्ध व समयबध्द सारणी है।
- प्रत्येक कार्यक्रम का अपना-अपना बजट होता है।
स्थाई योजनाएं और एकल योजनाएं में अंतर
स्थाई योजनाएं
- ये योजनाएं लंबे समय के लिए बनाई जाती हैं, यह साधारणतः 5 वर्ष से अधिक की होती है।
- इसका उद्देश्य व्यापक होता है और लंबे समय तक चालू रहती है।
- इस योजना का आधार संस्था के व्यापक उद्देश्य पर निर्भर करता है।
- इसका उपयोग लंबे समय तक होता है इन्हें (Routine Plan) नैतिक योजनाएं भी कहते हैं।
एकल योजनाएं
- यह योजनाएं 1 माह से लेकर 12 माह तक की होती है।
- यह योजनाएं एक निश्चित उद्देश्य के लिए होती है और उसके पूरा होने पर यह समाप्त हो जाती है।
- एकल योजना स्थाई योजना पर ही आधारित होती है।
- विशेष उपयोगी योजनाओं का उपयोग कार्य विशेष के लिए किया जाता है और उसकी पूर्ति होने पर समाप्त हो जाता है।
About Us |
Contact Us |
Disclaimer |
Privacy Policy |
Terms and conditions
© 2023 nayadost.in
Comments
Post a Comment
Share your Experience with us, So that we can know our Weakness. Google